Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

15 साल पुरानी मन्नत हुई पूरी, पत्रकार नवीन रायली ने सात माता धाम में महिलाओं के लिए बनवाया चेंजिंग रूम

By Mohan Sharma
July 28, 2026 2 Min Read
0

कसरावद। इंदौर-खरगोन मार्ग पर स्थित ग्राम पानवा (ग्राम पंचायत खल बुजुर्ग) के प्राचीन एवं सिद्ध सात माता धाम में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है। यहां स्थित सात पवित्र कुंडों में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान कर माता रानी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।इसी आस्था का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पत्रकार नवीन जैन रायली ने अपनी 15 वर्ष पुरानी मन्नत पूरी होने पर सात माता धाम में महिलाओं के लिए कपड़े बदलने का चेंजिंग रूम सप्रेम भेंट किया। बताया जाता है कि करीब 15 वर्ष पूर्व एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद उन्होंने माता रानी से स्वस्थ होने की मन्नत मांगी थी।

माता की कृपा से वे पूर्णतः स्वस्थ हुए और मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धा एवं जनसेवा के भाव से यह सुविधा श्रद्धालु महिलाओं को समर्पित की।मंदिर परिसर में लगाए गए शिलालेख के अनुसार यह निर्माण “माता रानी की कृपा से सप्रेम भेंट” के रूप में नवीन जैन रायली (पत्रकार) ने सात माता मंदिर की माता रानी को सप्रेम भेंट किया हैस्थानीय मान्यता है कि सात माता धाम के सातों सिद्ध कुंडों में स्नान करने से लकवा, चर्म रोग सहित अनेक प्रकार के कष्टों से राहत मिलती है। श्रद्धालु लगातार सात सोमवार यहां स्नान और पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और गुजरात से भी हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि सात माता धाम की प्रसिद्धि लगातार बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने मंदिर परिसर में शेड, रेलिंग, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, धर्मशाला की नियमित सफाई तथा सौंदर्यीकरण सहित आवश्यक विकास कार्य कर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की है।नवीन रायली का कहना है कि माता रानी की कृपा से उन्हें नया जीवन मिला है। उसी आस्था और कृतज्ञता के भाव से उन्होंने यह सेवा कार्य कर श्रद्धालु महिलाओं के लिए एक उपयोगी सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ग्राम बघेरा में दिनदहाड़े हुई ₹7 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Next

उज्जैन ₹10 हजार के इनामी फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच व उन्हेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER