Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

ग्राम बघेरा में दिनदहाड़े हुई ₹7 लाख की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Sharma
July 28, 2026 2 Min Read
0

SJ NEWS उज्जैन। इरफान अन्सारी उज्जैन9425096974उज्जैन, 28 जुलाई। थाना तराना पुलिस ने ग्राम बघेरा में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹7 लाख मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को फरियादी धर्मेन्द्र सोलंकी निवासी ग्राम बघेरा ने अपने घर से सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹55,000 नकद चोरी होने की रिपोर्ट थाना तराना में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 464/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी तराना राहुल कुमार खरे के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर और साइबर सेल की सहायता से आरोपियों का पता लगाया। सूचना मिलने पर एबी रोड स्थित कनासिया नाका के पास जंगल में घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों से भाग रहे चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से 8–10 ग्राम सोने के आभूषण, लगभग 2.5 से 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण, ₹55,000 नकद तथा वारदात में प्रयुक्त खटकेदार चाकू बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपी:सावन पिता गणपत (22), निवासी सुरजपुराकाना पिता गणपत (20), निवासी सुरजपुराधीरज पिता प्रभुलाल (21), निवासी तराना, हाल मुकाम देसाई नगर, उज्जैनआकाश पिता प्रभुलाल (24), निवासी तराना, हाल मुकाम अशोक नगर, उज्जैनपुलिस के अनुसार आरोपी धीरज एवं आकाश के विरुद्ध पहले से मारपीट के दो-दो प्रकरण दर्ज हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामनारायण सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक एच.आर. अंगोरिया, उप निरीक्षक रविन्द्र कटारे सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद में गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री परिवार चेतना केंद्र का हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

Next

15 साल पुरानी मन्नत हुई पूरी, पत्रकार नवीन रायली ने सात माता धाम में महिलाओं के लिए बनवाया चेंजिंग रूम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER