Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

उज्जैन कंठाल से छत्रीचौक तक 14 भवनों की MANIT विशेषज्ञों ने की स्टेबिलिटी जांच

By Mohan Sharma
July 28, 2026 2 Min Read
0

उज्जैन इरफान अंसारी SJ NEWS उज्जैन। बाबा महाकाल की राजसी सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नगर निगम ने कंठाल से छत्रीचौक तक स्थित 14 चिन्हित भवनों की तकनीकी स्टेबिलिटी टेस्टिंग कराई। यह परीक्षण भोपाल के Maulana Azad National Institute of Technology (MANIT) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किया गया।नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देशानुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर महाकाल सवारी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के तहत की गई। रोड निर्माण के दौरान जिन भवनों के हिस्से आंशिक रूप से हटाए गए थे, उनकी संरचनात्मक मजबूती का विस्तृत परीक्षण किया गया।विशेषज्ञों ने भवनों के बीम, कॉलम, दीवारों और अन्य संरचनात्मक हिस्सों की जांच के साथ-साथ सड़क किनारे की गई ट्रेंच लाइन (उत्खनन) से प्रभावित भूमि की स्थिरता का भी आकलन किया। जांच में Visual Inspection और Non-Destructive Testing (NDT) जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया

।नगर निगम के अनुसार परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुरक्षा संबंधी कार्रवाई की जाएगी, ताकि बाबा महाकाल की राजसी सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।जांच टीम में MANIT भोपाल के सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. एम.एस. चौहान, प्रो. डॉ. पी.के. जैन, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. नीरज तिवारी एवं उनकी विशेषज्ञ टीम शामिल रही। इस दौरान नगर निगम की भवन निरीक्षक सौम्या चतुर्वेदी भी उपस्थित थीं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

उज्जैन ₹10 हजार के इनामी फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच व उन्हेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next

बौद्ध समाज ने पुलिस प्रशासन का नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत किया आभार सम्मान…

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER