गांव के विकास से ही देश का विकास होगा- कालू सिंह मंडलोई

।। रिपोर्टर नवीन रायली जन अभियान की हुई मासिक समीक्षा बैठक कसरावद ग्राम के विकास से ही देश का विकास होगा। सम्रग ग्राम विकास की परिकल्पना को साकार कर हम देश के विकास में सहभागी बनेगे। ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से हम सरकार और ग्रामीणों के बीच सेतु का कार्य कर ग्राम का विकास करे। उक्त बात मप्र जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक कालू सिंह मंडलोई ने सोमवार को संजय निकुंज में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि आगामी नवीन सत्र में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के तहत बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के प्रवेश शुरू हो चुके हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाए। कार्यकम में उद्यानिकी विभाग के दीपक चौहान ने उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों के लिय संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यकम में प्रस्फुटन समितियों द्वारा अपने अपने गांवों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कार्यकम में नवांकुर संस्था जनसमृद्धी फाउंडेशन के सचिव सुधीर सराफ ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर नवांकुर संस्था के राकेश वर्मा, लखन चौहान, संतोष चौहान, अमित रावल, राकेश देवले, विजय केवट, कमल मंडलोई, दिलीप केवट, सहित बड़ी संख्या में प्रस्फुटन समिति सदस्य उपस्थित थे।