कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में जेआईटी कॉलेज बोरावा मैं नशा मुक्ति जन जागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

। रिपोर्टर नवीन रायली “नशे से मुक्त युवा पीढ़ी ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला है। आइए, ‘नशा मुक्त भारत अभियान 2026’ से जुड़कर नशामुक्त, स्वस्थ एवं समरस समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।”जेआईटी कॉलेज, बोरांवा में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण की सहभागिता से नशामुक्ति एवं सामाजिक सद्भाव शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उपस्थित विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के नेतृत्व में संचालित “नशा मुक्त भारत अभियान 2026” के अंतर्गत आज दिनांक 27.07.2026 को थाना कसरावद पुलिस द्वाराजेआईटी कॉलेज, बोरांवा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों को नशामुक्ति एवं सामाजिक सद्भाव की शपथ दिलाई गई तथा युवाओं से जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर थाना कसरावद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया, जिससे एक सुरक्षित, समरस एवं नशामुक्त समाज का निर्माण किया जा सके।उक्त जनजागरूकता कार्यक्रम थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद निरीक्षक इन्द्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। थाना कसरावद पुलिस ने अभियान के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से “नशा मुक्त भारत अभियान 2026” को जनआंदोलन बनाकर नशामुक्त एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।