स्कुली छात्र छात्राओं ने महाराष्ट्र राज्यो के संतों की वेशभुषा एवं विचारों का दिया परिचय

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के हंसा देवी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा संचालित सुभाष हायर सेकेंडरी स्कुल चापोरा द्वारा दिनांक शनिवार 25 जुलै को आषाढ़ी एकादशी के उपलक्ष्य में हंसादेवी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा संचालित सुभाष हायर सेकंडरी स्कूल चापोरा में प्राइमरी ग्रुप के विद्यार्थियों द्वारा (विट्ठल, रुक्मिणी, जनाबाई, पुंडलिक) के ऊपर झाकियां प्रस्तुत की गई साथ ही विट्ठल रुक्मिणी का पूजन कक्षा 5 वीं (अंग्रेजी माध्यम)बोर्ड परीक्षा में 90%अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सृष्टि रविन्द्र चौधरी द्वारा किया गया, सभी नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा इस भक्तिमय कार्यक्रम का आनंद उठाया गया कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री अमोल पाटील एवं सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं एवं ग्राम संस्थापक प्राचार्य द्रवींद मोरे ,छात्रों के पालक सहित राष्ट्रीय स्वतंत्र पत्रकार संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव रमाकांत मोरे उपस्थित रहे ।
