उज्जैन गुरु श्री रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु भाजपा नगर जिला उज्जैन की बैठक सम्पन्न

SJ News इरफान अंसारी उज्जैन। संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 जुलाई 2026 (गुरु पूर्णिमा) से 20 फरवरी 2027 (गुरु रविदास जयंती) तक “गुरु श्री रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा। अभियान के तहत धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर भाजपा नगर जिला उज्जैन की बैठक नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल जाटवा विशेष रूप से उपस्थित रहे।नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने अभियान की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इसे चार चरणों में संचालित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में नगर महामंत्री आनंदसिंह खींची, कल्याण शिवहरे, जितेंद्र भाटी, मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी, मुकेश पोरवाल, सतीश सिंघल, वीरेंद्र आंजना, करुणा जैन, रितेश जाटिया, विजयसिंह चौहान, अजय तिवारी सहित मंडल टोली के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक का संचालन अभियान के कार्यक्रम संयोजक कमल बेरवा ने किया, जबकि आभार जितेंद्र भाटी ने व्यक्त किया। यह जानकारी भाजपा नगर जिला उज्जैन के सह मीडिया प्रभारी राजकुमार बंसीवाल ने दी।