चापोरा सरस्वती शिशु मंदिर में निशुल्क स्वास्थ्य शिवीर संपन्न

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के ग्राम चापोरा के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रविवार 26 जुलाई को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 41 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ लेकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर अकरम खान ( जनरल फिजिशियन ) द्वारा स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप एवं ब्लड प्रेशर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन मे और डॉक्टर विलास मोरे के विशेष सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
