कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने पैरामाउंट स्कूल में नशा मुक्ति पर बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग को सराहा

।। रिपोर्टर नवीन रायली मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान पर चलाई जा रहे जागरूकता अभियान के तहत पिछले दिनों कसरावद नगर की पैरामाउंट स्कूल में नशा मुक्ति के ऊपर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त अवसर पर बच्चों द्वारा नशे से बचाव के ऊपर विभिन्न प्रकार की पेंटिंग्स बनाई गई जिसका अवलोकन कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी द्वारा किया गया इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति के शपथ भी दिलाई गई एवं जीवन में किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई उक्त अवसर पर पैरामाउंट स्कूल के प्राचार्य अखिलेश पाटीदार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था