पूर्व सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग (Ex Assistant Commissioner, Tribal Welfare Department) ब्रजकांत शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी

**जन सहायता मानवाधिकार लोक सेवा सुरक्षा परिषद के इंदौर संभाग अध्यक्ष नियुक्त*शकील खान मनावर से 97 55 49 87 52इंदौर। जन सहायता मानवाधिकार लोक सेवा सुरक्षा परिषद ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग (Ex Assistant Commissioner, Tribal Welfare Department) श्री ब्रजकांत शुक्ला को इंदौर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया है।उनकी नियुक्ति पर परिषद के राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। परिषद ने विश्वास जताया कि श्री शुक्ला का प्रशासनिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता संगठन को नई दिशा प्रदान करेगी तथा मानवाधिकार संरक्षण, न्याय सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।इस अवसर पर परिषद परिवार ने कहा कि “आपका मार्गदर्शन हमें सदैव न्याय सेवा, मानवाधिकार संरक्षण एवं जनहित के कार्यों में मिलता रहे। आपके नेतृत्व में संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सहायता पहुंचाने के अपने संकल्प को और अधिक मजबूती से पूरा करेगा।”जन सहायता मानवाधिकार लोक सेवा सुरक्षा परिषद के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से श्री ब्रजकांत शुक्ला को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।