रिंगनोद पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन में वाहन चेकिंग की गई।

कमल सोलंकी सरदारपुर/दिनांक 26/07/26 को रिंगनोद पुलिस द्वारा यातायात नियमों के पालन में वाहन चेकिंग की गई। जिसमें यातायात नियमों का उलंघन करने पर चलानी कार्यवाही की गई। इस दौरान 40 चालान बनाए गए कुल जुर्माना 18600 रूपए रहा ।चेकिंग के दौरान चौकी रिंगनोद से सब इंस्पेक्टर जितेंद्र नरवरिया, प्रधान आरक्षक गज्जूलाल वसुनिया , शिवजी श्रीवास्तव,दिनेश सोलंकी, विजेंद्र मौजूद रहे।
