से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत जिला पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउण्ड से आयोजित हुई मैराथन (दौड़) प्रतियोगिता

*धार। नशा मुक्ति अभियान के तहत दिनांक 26 जुलाई रविवार को जिला पुलिस लाइन धार के क्रिकेट ग्राउण्ड में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा़,विधायक नीना वर्मा की उपस्थिति में मैराथन प्रारंभ हुई। जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा,अति.पुलिस अधीक्षक विजय डावर, अति.पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर जिला खेल अधिकारी, जिला वनमण्डलाधिकारी विजयानंथन टी आर,जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी,आदि के साथ ही 34 वी वाहिनी विसबल के निरीक्षक दिनेश बघेल, सूबेदार सचिन चौहान,उनि.उत्तम बाल्के,उनि आशीष वाखला,उनि.जितेन्द्र सिंगारे आर.अजय पंवार,जिनेन्द्र सिंघाडिया,गोपाल तडवाल,लोकेश सिंधाया,विजेंद्र ठाकुर, राकेश परमार,गौरैलाल डूडवे,सीताराम झणिया,अनिल बुंदेला,काशीराम धुर्वे, गणपत डावर,निर्भय मालवीय,नाहरसिंह,बहादुर डावर आदि के साथ ही हजारों की संख्या में खिलाड़ी, युवा,बच्चे आदि ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आर आई पुरूषोत्तम विश्नोई लाईन सूबेदार रोहित,और सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।
