Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के द्वादश दिवस पर विद्यालयों, हाट-बाजारों एवं नर्मदा तट पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान संचालित

By Mohan Sharma
July 26, 2026 2 Min Read
0

।*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जन-जागरूकता अभियान के द्वादश दिवस पर जिला आलीराजपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों, ग्रामीणजनों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं श्रद्धालुओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया।अभियान के तहत थाना बखतगढ़ द्वारा छकतला हाट-बाजार में ग्रामीणजनों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान की गई। थाना आम्बुआ द्वारा ग्राम खंडाला में ग्रामीणों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशामुक्त जीवन अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।थाना आजाद नगर द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों एवं उसके सामाजिक प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया। इसी प्रकार थाना नानपुर द्वारा कस्बा क्षेत्र में आमजन को तथा थाना बोरी द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में छात्राओं को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया।अभियान के अंतर्गत थाना सोण्डवा, साइबर सेल एवं महिला थाना प्रभारी श्रीमती मनोरमा सिसोदिया द्वारा ग्राम ककराना में नवाचारपूर्ण जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नर्मदे समग्र एम्बुलेंस के चिकित्सकों एवं स्टाफ के साथ समन्वय स्थापित कर नशामुक्ति अभियान चलाया गया।

स्टाफ को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान की टी-शर्ट एवं कैप वितरित की गई तथा एम्बुलेंस पर नशामुक्ति संबंधी पोस्टर लगाए गए, जिससे दवा वितरण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के दौरान अभियान का संदेश घर-घर तक पहुँचाया जा सके।इसके पश्चात नर्मदा तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही ग्राम बेहड़वा में ग्रामीणजनों के मध्य जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशा न करने एवं समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों,

विद्यार्थियों एवं युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विद्यालयों, ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जन-जागरूकता गतिविधियाँ निरंतर संचालित की जाती रहेंगी।संदेश :”नशे से दूरी है ज़रूरी — स्वस्थ युवा, सशक्त समाज और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला।”

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

समर्पित सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति है मलखान सिंह राजपूत प्रांत सहमंत्री

Next

से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत जिला पुलिस लाइन क्रिकेट ग्राउण्ड से आयोजित हुई मैराथन (दौड़) प्रतियोगिता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER