समर्पित सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति है मलखान सिंह राजपूत प्रांत सहमंत्री

गुना। विश्व हिन्दू परिषद जिला गुना द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग का रविवार को सफलतापूर्वक मणिधारी गार्डन में समापन हुआ। समापन सत्र में विशेष अतिथि के रूप में श्री मती अनीता सिकरवार प्रांत उपाध्यक्ष उपस्थित रही । समापन सत्र में वक्ता के रूप में श्री मलखान सिंह राजपूत, ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। वर्ग में विभागमंत्री दिलीप सिंह कुशवाह संगठनमंत्री वीरसिंह , सहमंत्री रामवीर यादव विभाग संयोजक वेदराम लोधी साथ ही अभ्यास वर्ग में जिलेभर से विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल के जिला प्रखंड खंड पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में भारत माता की आरती एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।