जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने एक बार फिर जटिल सर्जरी सफलतापुर्वक की

रमाकांत मोरे बुरहानपुर /26 जुलाई,2026 रविवार को एक 45 वर्षीय महिला मरीज पिछले लगभग चार वर्षों से दाहिने अंडाशय में बड़ी गांठ एवं ओवेरियन सिस्ट की समस्या से पीड़ित थीं। आवश्यक जांचों के बाद चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दौरान छोटा चीरा लगाकर अंडाशय में जमा लगभग 5 लीटर द्रव सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया।इस जटिल सर्जरी को शल्य चिकित्सक डॉक्टर मुमताज अंसारी, शल्य चिकित्सक डॉक्टर प्रतीक चौधरी, डॉक्टर श्वेता शिवहरे, स्टाफ नर्स पल्लवी साहू एवं मानसी पासवान की टीम ने सफलतापूर्वक सम्पन्न किया। जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने सफल सर्जरी के लिए पूरी चिकित्सकीय एवं नर्सिंग टीम की सराहना की। अस्पताल प्रबंधक ने बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मरीज एवं उनके परिजनों ने सफल उपचार के लिए चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा जिला चिकित्सालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया है।