Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

कुंडिया मार्ग सड़क निर्माण हेतु ग्रामीणों की मांग

By Mohan Sharma
July 26, 2026 2 Min Read
0

बुरहानपुर जिले के खकनार क्षेत्र के ग्राम बसाली से कुंडिया तक यह रास्ता देश कि आजादी के बाद से आज भी यथावत है अर्थात खराब स्थिति में है ।खकनार ब्लॉक में जाने हेतु यह रास्ता 7 से ज्यादा गांवों के लिए एकमात्र नजदीकी रास्ता होने से प्रायः ग्राम बसाली, साईखेड़ा नागझिरी,आमगांव,उसारणी , नांदुरा आदि अन्य गांव के लोग इसी बदहाल रास्ते से जाने के लिए मजबुर है, चुंकि खकनार यह तहसील के अलावा शिक्षा,स्वास्थ्य,वन से जुड़े समस्या एवं रोज़मर्रा कि जरुरतों के लिए भी अति आवश्यक है। सभी सातों गांवों के लोगों को किसी भी प्रकार की सरकारी योजना के लिए या आवश्यक कार्य हेतु जाना बहुत बड़े संकट का सामना करने जैसा है । अतः आज दिनांक 26 जुलाई को बड़ी संख्या में बदहाल रास्ते में पहोंच कर रास्ते कि दुर्दशा दिखाकर पक्की सड़क कि मांग दोहराई। इस समय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रवि कुमार पटेल ने सड़क न बनने कि स्थिति में गंभीर आंदोलन कि चेतावनी दी ,साथ ही जनपद सदस्य गणेश मावस्कर ,उप सरपंच देविदास, एवं नंदु पटेल ने भी आंदोलन कि बात का पुनर्कथन किया इस अवसर पर पक्की सड़क की मांग को लेकर के प्रमुख ग्रामीण मौजूद रहे जिनमें माधो नाट़ो , शुमला, ओम प्रकाश,बद्री वास्कले,पन्ना पटेल, संजय चौकसे ,राहुल राठौर, मामराज, रामदास महाराज, श्रीराम, श्रीकिशन, सालिकराम,मंसाराम आदि अन्य ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल सड़क निर्माण कि बात कही कुण्डया फाटा रास्ते में सैकड़ों कि संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत ग्राम रिंगोल में निकाली गई हरियाली यात्रा, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का दिया गया संदेश

Next

जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने एक बार फिर जटिल सर्जरी सफलतापुर्वक की

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER