Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत ग्राम रिंगोल में निकाली गई हरियाली यात्रा, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का दिया गया संदेश

By Mohan Sharma
July 26, 2026 2 Min Read
0

जिला ब्यूरो चन्द्र शेखर आजाद नगर से महेश गणावा की खबर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला आलीराजपुर, विकासखण्ड चंद्रशेखर आजाद नगर के सेक्टर बरझर अंतर्गत स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर ग्राम रिंगोल में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से हरियाली यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में ग्राम रिंगोल के लोकप्रिय सरपंच श्री महेश भुरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी करे। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे केवल पौधारोपण तक सीमित न रहें, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण भी करें।

उन्होंने ग्राम पंचायत की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी संजय बामनिया ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि माँ हमारे जीवन की प्रथम गुरु और प्रकृति हमारी जीवनदायिनी है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के रूप में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी नियमित देखभाल करे। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हरित, स्वच्छ और समृद्ध ग्राम का निर्माण संभव है।हरियाली यात्रा में हरियाली सखियों, ग्राम की सैकड़ों महिलाओं, जन अभियान परिषद के स्वयंसेवकों तथा ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं पौधारोपण से संबंधित संदेश दिए गए तथा सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने घर, खेत, विद्यालय एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करेंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन को निरंतर आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह हरियाली यात्रा ग्राम रिंगोल में पर्यावरण संरक्षण, जनसहभागिता और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायक उदाहरण बनी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

विधानसभा सत्र के दौरान मंत्री निर्मला भूरिया से मिलीं जोबट विधायक सेना पटेल, आंगनवाड़ी भवनों की स्वीकृति की रखी मांग

Next

कुंडिया मार्ग सड़क निर्माण हेतु ग्रामीणों की मांग

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER