श्री राधेकृष्णा गौशाला खकनार परिसर में लगाएं 86 पौधे लगाए

रमाकांत मोरे/ पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया, रामधुन और गौ सेवा का संकल्प लिया बुरहानपुर जिले के खकनार करदली रोड पर स्थित रविवार को एक पेड़ अपने के नाम तहत श्री राधे कृष्णा निर्माणाधीन गौशाला परिसर में 86 पौधों का रोपण किया गया। यह पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा के संकल्प के साथ राम धुन के भक्तिमय वातावरण में हुआ। साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वही गौशाला परिसर मे मन की बात का 136 एपिसोड भी लोगो द्वारा सुना गया । पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत गौशाला सदस्य और युवायों ने पहला पौधा लगाकर की।इस अवसर पर

गौशाला अध्यक्ष गुलाब रामलाल सल्लाम ने बताया कि गौशाला में आश्रित गोवंश को प्राकृतिक छाया और शुद्ध वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से पूरे परिसर को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह पौधारोपण अभियान इसी दिशा में एक कदम है।साथ ही गौशाला में गोवंश को भीषण गर्मी से राहत दिलाने, प्राकृतिक छाया उपलब्ध कराने और परिसर में शुद्ध व हरा-भरा वातावरण बनाने के लिए यह पौधारोपण किया गया है।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गंगा राम मार्को जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोज लाधवे जनपद सदस्य गोकुल राहुल जाधव पाटिल पूर्व विधायक सुमित्रा कसदेकर साहित्य टाक आकाश ढोले संदीप आराक सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।