युवा मोर्चा संगठन की रीढ – सुधाकर पंवार नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य का किया जोरदार स्वागतसुधीर चौकीकर

बैतूल । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य का जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ की हडडी कहलाने वाले युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य के सशक्त कंधो पर जो जिम्मेदारी संगठन ने सौपी है। हमे पूरा विश्वास है कि विक्रम इस जिम्मेदारी को सफलता पूर्वक निर्वहन करते हुए मोर्चे को नये आयाम तक लेकर जाएगें। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति होती है। हम राष्ट्र को प्रथम मानने वाले राजनीतिक दल है। इसीलिए युवा मोर्चा की विशेष भूमिका और जिम्मेदारी होती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने कहा कि भाजपा ने एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में मुझे नेतृत्व सौपा अब प्रदेश नेतृत्व ने यह दायित्व विक्रम को सौपा है। विक्रम वैद्य को इस अवसर पर शुभकामनाए देते हुए अपेक्षा करता हू कि युवा मोर्चा नए किर्तिमान स्थापित करेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

नव नियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रम वैद्य ने कहा कि प्रदेश और जिला नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है उस विश्वास पर युवा साथियों के साथ मिलकर खरा उतरने का प्रयास करूंगा संगठन द्वारा सौपे गए हर कार्यक्रम को युवा मोर्चा पूरे मनोयोग के साथ सफल बनाने के लिए प्रतिबद्व रहेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने किया एवं अंत में आभार जिला महामंत्री कृष्णा गायकी ने व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री अतीत पंवार, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री ममता मालवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे, अजा मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मुकेश झारे, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास प्रधान, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, नीतिन बारस्कर, सुनील पंवार, नीतू पटेल, राजेन्द्र यादव, रामकिशोर देशमुख, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता देशमुख, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष टेकाम सहित जिले भर के सौकडो युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो – 1 ,2,3