कसरावद के नवागत थाना प्रभारी ने पत्रकारों के साथ सौजन्य ने भेंट की

। रिपोर्टर नवीन रायली वर्तमान थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन का ट्रांसफर बड़वाह हो जाने के बाद कसरावद थाने पर स्थानांतरित होकर आए नवागत थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने पत्रकारों के साथ परिचय

,सौजन्य भेंट एवं अन्य विषयों पर विचार विमर्श के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी पत्रकारों से परिचय करने के बाद कानून व्यवस्था के बारे में पत्रकारों से सुझाव मांगे, इस अवसर पर थाना प्रभारी ने पत्रकारों से कहा कि आप लोग समय-समय पर जो सुझाव देंगे उसका कानून के दायरे में पालन करने का मैं पूरा प्रयास करूंगा इस अवसर पर समस्त पत्रकारों ने नवागत थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी का स्वागत किया उक्त अवसर पर समस्त पत्रकार एवं कसरावद थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित था अंत में आभार सूचना संकलन के हरिओम कौशिक ने माना।
