
..मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वन नेशन वन विजन अंतर्गत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मध्य प्रदेश के समस्त जिलों के अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचकर एकता का परिचय दिया गया, इस दरमियान सभी वक्ताओं ने अपना अपना वक्तव्य रखा है इसी के चलते हुए समाज में नियमित शिक्षा पर आधारित जन जागृति और समाज के हक अधिकार की आवाज को मजबूत करने हेतु भोपाल समिति द्वारा दत्तू मेढ़ेजी को शील्ड माला पहना कर मंच पर सम्मानित किया गया. मेढ़े ने कहा की वरिष्ठ कार्यकर्ता यदि मात्र पांच-पांच युवा को समाज की सेवा के लिये तैयार किया जाय तो देश मे हर समुदाय संपन्न हो जायगे, और उनका कभी शोषण नहीं होगा. हमें भीड़ की आवश्यकता नहीं है,समाज के रक्षक चाहिए, हमें शिक्षित होकर नशे से दूर होना अति आवश्यकता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संत कुमार अंबेडकरवादी,एस एल सूर्यवंशी,शुभम रायपुरे इंदौर, सुनील बोरसे, कैलाश वाले, सिद्धार्थ मोरे, रमन मालवीय,संदीप सपकाले,संतोष बागडे,गौतम पाटिल, संघमित्रा खैरनार,राज मेढ़े आदि