Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

इच्छापुर की पहाड़ी पर 25 हजार पलाश के बीजों का बीजारोपण, विद्यार्थियों ने लिया हरित भविष्य का संकल्प

By Mohan Sharma
July 21, 2026 2 Min Read
0

बुरहानपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से ग्राम इच्छापुर स्थित माँ इच्छादेवी पहाड़ी पर 25 हजार पलाश के बीजों का वृहद बीजारोपण अभियान आयोजित किया गया।यह अभियान आदरणीय डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार श्री जितेंद्र अलावा, श्री विजय सोलंकी, डीपीसी श्री विजय तुलस्कर, गायत्री परिवार के पर्यावरण मित्र संजय राठौड़, पटवारी श्री राजेंद्र पाटिल, श्री सुधीर गुप्ता, श्री विजय पाटिल,श्री रविन्द्र कापसे, श्री विजय गावंडे ईच्छापुर के ग्रामवासी तथा सूर्यपंज एजुकेशनल एकेडमी, शाहपुर के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार ने कहा कि आज विद्यार्थियों के साथ माँ इच्छादेवी पहाड़ी पर पलाश के बीजों का बीजारोपण कर प्रकृति को हरित चुनर ओढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया है।

उन्होंने विद्यार्थियों को पलाश के वृक्षों के पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी सुरक्षा का संदेश दिया।डीपीसी श्री विजय तुलस्कर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा हरित भविष्य के निर्माण हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि आज का एक बीज आने वाले वर्षों में हजारों लोगों को छाया, शुद्ध वायु और प्रकृति का अमूल्य उपहार देगा।गायत्री परिवार के संजय राठौड़ ने बताया कि वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत आगामी दिवस ग्राम लिमपड़ाव की पहाड़ी पर भी बड़े स्तर पर पलाश के बीजों का बीजारोपण किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जनभागीदारी अभियान से जुड़कर धरती को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मिशन न्यू इंडिया ने किया जैसलमेर के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दलपत सिंह जी हीगड़ा को सम्मानित

Next

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दत्तू मेढ़े का बौद्ध समाज ने किया सम्मान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER