चार मामलो में संज्ञान”मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष महोदय डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ‘’ चार मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा

SJ NEWS इरफान अन्सारी9425096974” चार मामलो में संज्ञान”मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष महोदय डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ‘’ चार मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।आवारा कुत्तों की आक्रामकता से दहशत, पैदल चलना दूभर….. भोपाल शहर के कोलार क्षेत्र में शिवराय परिसर में आवारा कुत्तों द्वारा रहवासियों खासतौर पर बच्चों एवं बुजुर्गों पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिसर में आये दिन कुत्तों द्वारा रहवासियों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी किया जा रहा है, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में कुत्तों के दहशत से बच्चे अकेले स्कूल जाने से डरते हैं, बुजुर्गों ने सुबह-शाम की सैर बंद कर दी है और महिलाएं भी अकेले बाहर निकलने से डर रही है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आयुक्त, नगर निगम, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है।पीने योग्य पानी के जल स्रोतों में नहीं डलवाई दवा, बीमारियों का खतरा….. टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्त्रोतों की समय पर सफाई और कीटाणुनाशक दवा का छिड़काव नहीं होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में बरसात का मौसम शुरू होने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक पेयजल स्त्रोतों पर कोई दवा नही डलवाई है, इस कारण ग्रामीणों को दूषित पानी पीने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, टीकमगढ़ से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है। गरीबों को बांटने के लिये आये गेहूं में मिली जानवर की हड्डियां….. टीकमगढ़ जिले के नन्ही टेहरी में शासकीय उचित मूल्य दुकान पर गरीबों को बांटने के लिये आये गेहूं में जानवर की हड्डियां मिलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राशन की दुकान पर जब वितरण के लिये पहली गेहूं की बोरी खोली तो उसमें किसी जानवर के सिर की हड्डी निकलने से उपभोक्ता में में हड़कंप मच गया। इसके बाद उपभोक्ताओं ने खराब राशन लेने से मना कर दिया। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, टीकमगढ़ से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है।हॉस्टल में अव्यवस्था होने से छात्राएं हो रही परेशान…. आलीराजपुर जिले के उदयगढ़ स्थित कन्या शिक्षा परिसर में हॉस्टल में अव्यवस्थाएं होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को तय मेन्यू के अनुसार भोजन, फल और दूध नहीं मिलता है। साथ ही परिसर में पानी की किल्लत है, स्टेशनरी और शिक्षकों की भी कमी से छात्राओं की शिक्षा पर असर पड़ता है। हॉस्टल अधीक्षिका के रात के समय गायब रहने से छात्राओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, आलीराजपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक सप्ताह में मांगा है।