म्याना में गणेशपुरा श्मशान घाट की रोड एवं मैदान में हुआ सीसी खंरजा

गुना जिले के म्याना ग्राम पंचायत अंतर्गत गणेशपुरा मोहल्ले से एक अच्छी खबर सामने आई है। लंबे समय से जिस सीसी खंरजा निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी, वह अब पूरी हो गई है। निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में खुशी है और उन्होंने ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया। हम आपको बताना चाहेंगे कि म्याना ग्राम पंचायत के गणेशपुरा मोहल्ले स्थित श्मशान घाट पर बरसात के दिनों में कीचड़ भर उसके चारों ओर कटीले पेड़ उग आते है जिसके कारण ग्रामीणों। को अंतिम संस्कार के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों की लगातार मांग और जनभावनाओं को देखते हुए ग्राम पंचायत म्याना ने गणेशपुरा स्थित शमशानघाट के मैदान में सीसी खंरजा निर्माण कार्य कराया। निर्माण पूरा होने के बाद अब ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने के समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य लंबे समय से आवश्यक था और अब इसके बनने से बड़ी राहत मिली है। उन्होंने ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है म्याना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट