मनावर नगरपालिका में 6 एल्डरमैन मनोनीत

शकील खान मनावर से 9755 49 8752मनावर । राज्य शासन ने भाजपा जिलाध्यक्ष की अनुशंसा से मनावर नगरपालिका में 6 एल्डरमैन मनोनीत किए हैं। इनमें श्वेताम्बर जैन समाज के समाज सेवी आकेश नवलखा, पूर्व पार्षद सोनाली श्रीवास्तव, मुकेश बाघेश्वर,विमल अग्रवाल, दिनेश शिवदे,मोहन बुंदेला को एल्डरमैन मनोनीत किया गया है। नगरपालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि मनोनीत एल्डरमैन पूरी जिम्मेदारी के साथ नगर के विकास में सहयोग करेंगे। एल्डरमैन की नियुक्ति में अजा, सामान्य , पिछड़ा वर्ग , अजजा आदि सभी को ध्यान में रखते हुए नियुक्ति की गई है ।