कसरावद तहसील कार्यालय में ज्ञापन देने आए जयस कार्यकर्ताओं को थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई

।। रिपोर्टर नवीन रायली नशे से मुक्त युवा पीढ़ी ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला है। आइए, ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान से जुड़कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।””नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत तहसील कार्यालय कसरावद में आयोजित JAY’S (जयस) रैली में उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्ति का संदेश प्रदान किया गया।उपस्थित सभी नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा स्वयं नशे से दूर रहने एवं अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प कराया गया।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के नेतृत्व में चलाए जा रहे राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के अंतर्गत आज दिनांक 20.07.2026 को कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ए आई शत्रुघ्न देशमुख एवं पुलिस स्टाफ द्वारा तहसील कार्यालय, कसरावद में विशेष नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के अंतर्गत तहसील कार्यालय

, कसरावद में आयोजित JAY’S (जयस) रैली में सम्मिलित नागरिकों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित जनसमुदाय को बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के समग्र विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध जीवन का निर्माण किया जा सकता है।इस अवसर पर थाना कसरावद पुलिस द्वारा रैली में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा नशामुक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे। उक्त कार्यक्रम कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ अभियान के दौरान तहसील कार्यालय के कर्मचारी अधिकारी एवं जयस के कार्यकर्ता एवं नगरीकरण उपस्थित थे
