Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद के संदीपनी विद्यालय में नवागत थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया

By Mohan Sharma
July 21, 2026 2 Min Read
0

।रिपोर्टर नवीन रायली नशे से मुक्त युवा पीढ़ी ही विकसित एवं सशक्त भारत की आधारशिला है। आइए, ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान से जुड़कर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें ,संदीपनी विद्यालय, कसरावद में छात्र-छात्राओं द्वारा नशामुक्ति विषय पर मानव श्रृंखला का निर्माण कराया गया।मानव श्रृंखला के माध्यम से समाज को नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया गया तथा विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के नेतृत्व में चलाए जा रहे राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के अंतर्गत आज दिनांक 20.07.2026 को थाना कसरावद पुलिस द्वारा संदीपनी विद्यालय, कसरावद में विशेष नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।इसी क्रम में संदीपनी विद्यालय, कसरावद में छात्र-छात्राओं द्वारा नशामुक्ति विषय पर मानव श्रृंखला का निर्माण कराया गया। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को यह संदेश दिया कि नशे के विरुद्ध सामूहिक जागरूकता एवं जनसहभागिता ही एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को भी नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।उक्त कार्यक्रम थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद निरीक्षक इन्द्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य, प्रमोद वर्मा , मनोज जैन ,शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा थाना कसरावद पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सलमान खान जी को टीआई बनने पर हार्दिक मुबारकबाद

Next

कसरावद तहसील कार्यालय में ज्ञापन देने आए जयस कार्यकर्ताओं को थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER