Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

वर्षा की लम्बी खेंच से सूख रहीं फसलों को बचाने हेतु नेहरू से तत्काल पानी छोड़ा जाए, विधायक सचिन यादव

By Mohan Sharma
July 21, 2026 2 Min Read
0

।। रिपोर्टर नवीन रायली विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन सुभाष यादव ने निमाड़ अंचल, विशेषकर खरगोन एवं बड़वानी जिले के किसानों की गंभीर समस्या को देखते हुए इंदिरा सागर परियोजना (नहर) के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर सिंचाई परियोजनाओं की नहरों में तत्काल पानी छोड़े जाने की मांग की है।श्री यादव ने कहा कि क्षेत्र में वर्षा की कमी के कारण किसानों की खरीफ फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने महंगे बीज, खाद एवं अन्य कृषि आदानों पर भारी खर्च कर फसलें बोई हैं, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से उनकी मेहनत और पूंजी दोनों संकट में हैं। ऐसे समय में यदि समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं कराया गया तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान किसानों ने बड़ी संख्या में नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग रखी है।

वर्तमान में निजी जल स्रोतों का जलस्तर भी लगातार नीचे जा रहा है, जिससे किसान अपनी फसलों की सिंचाई करने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर एवं अन्य सिंचाई परियोजनाओं की नहरों में शीघ्र पानी छोड़ा जाना अत्यंत आवश्यक है।सचिन यादव ने शासन एवं सिंचाई विभाग से आग्रह किया कि किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर एवं अन्य सिंचाई परियोजनाओं की नहरों में अति शीघ्र पानी छोड़े जाने के निर्देश जारी किए जाएं, ताकि हजारों किसानों की खड़ी फसलों को सूखने से बचाया जा सके और उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सके।उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही प्राकृतिक परिस्थितियों और बढ़ती खेती की लागत से जूझ रहा है। ऐसे कठिन समय में सरकार और प्रशासन का दायित्व है कि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी मेहनत और फसल दोनों को सुरक्षित रखा जाए। किसान हित सर्वाेपरि है और इस विषय पर तत्काल निर्णय लिया जाना आवश्यक है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद तहसील कार्यालय में ज्ञापन देने आए जयस कार्यकर्ताओं को थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई

Next

NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर जयस ने ज्ञापन दिया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER