Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पंचम दिवस पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

By Mohan Sharma
July 20, 2026 2 Min Read
0

।*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जन-जागरूकता अभियान के पंचम दिवस पर जिला आलीराजपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।अभियान के अंतर्गत प्रातः 07:00 बजे सायबर सेल एवं डीआरपी लाइन द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के माध्यम से नगरवासियों को नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया। तत्पश्चात नगर के बस स्टॉप पर उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।इसी क्रम में थाना कठ्ठीवाड़ा द्वारा राजेन्द्र आश्रम पहुंचकर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों, उसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया।थाना बखतगढ़ द्वारा छकतला हाट-बाजार में ग्रामीणजनों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे के विरुद्ध जनसंदेश प्रसारित किया गया। वहीं थाना सोरवा द्वारा हाट-बाजार क्षेत्र में आमजन को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली हानियों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।थाना आजाद नगर एवं थाना आम्बुआ द्वारा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणजनों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।

इसी प्रकार थाना नानपुर द्वारा शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास में विद्यार्थियों को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के उद्देश्य, नशे के दुष्प्रभावों एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों एवं युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न ग्रामों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जाती रहेंगी।संदेश :”नशे से दूरी है ज़रूरी — स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज और समृद्ध राष्ट्र की पहचान।”

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नीलगंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाईनिर्माण स्थल पर रंगदारी, मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध

Next

पुलिस लाइन में वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यशाला आयोजितउज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस लाइन सभागार में BSE Investors Protection Fund (BSE-IPF) के सहयोग से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER