पुलिस लाइन में वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यशाला आयोजितउज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस लाइन सभागार में BSE Investors Protection Fund (BSE-IPF) के सहयोग से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

इरफान अंसारी उज्जैन | पुलिस लाइन में वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यशाला आयोजितउज्जैन पुलिस द्वारा पुलिस लाइन सभागार में BSE Investors Protection Fund (BSE-IPF) के सहयोग से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षित निवेश, वित्तीय योजना, पूंजी बाजार की जानकारी तथा डिजिटल और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने म्यूचुअल फंड, पूंजी बाजार, डिपॉजिटरी प्रणाली, ऑनलाइन निवेश, सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी, फर्जी ट्रेडिंग एप और गारंटीड रिटर्न के झूठे प्रलोभनों से सावधान रहने की सलाह दी।

साथ ही निवेश करते समय अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियों (Do’s & Don’ts) की विस्तृत जानकारी दी गई।विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी प्रकार का निवेश केवल अधिकृत और सत्यापित माध्यमों से ही करना चाहिए तथा अनजान व्यक्तियों की निवेश संबंधी सलाह पर भरोसा नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की गई कि वे स्वयं वित्तीय रूप से जागरूक बनें और आम नागरिकों को भी साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करें।कार्यशाला में उप पुलिस अधीक्षक भरत सिंह यादव, लाइन सूबेदार स्वाति कामले सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।