नीलगंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाईनिर्माण स्थल पर रंगदारी, मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध

इरफान अंसारी उज्जैन | उज्जैन के थाना नीलगंगा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण स्थल पर रंगदारी मांगकर मजदूरों से मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर और नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर दीपिका शिंदे के निर्देशन में की गई।क्या है मामला?फरियादी नन्देश्वर वर्मन (45 वर्ष) ने थाना नीलगंगा में शिकायत दर्ज कराई कि वे उज्जैन नगर निगम की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मंछामन कॉलोनी में भवन निर्माण कार्य करा रहे हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी कुलदीप उर्फ बड़े और उसके साथी मजदूरों के साथ लगातार अभद्र व्यवहार करते थे।15 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे आरोपी निर्माण स्थल पर पहुंचे और फरियादी तथा मजदूरों से हर सप्ताह शराब पीने के लिए पैसे (रंगदारी) मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थरों, लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिसमें मेहरबान माली और इरशाद शेख घायल हो गए। साथ ही सह-ठेकेदार साकिर पटेल के वाहन MP-43-T-1081 के शीशे भी तोड़ दिए। मजदूरों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।दर्ज धाराएंपुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1), 324(4), 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।गिरफ्तार आरोपीकुलदीप उर्फ बड़े (26), निवासी शांतिनगर, उज्जैनअजय उर्फ खज्जा (22), निवासी शांतिनगर, उज्जैनरितेश उर्फ भेरु (25), निवासी शांतिनगर, उज्जैनयश जोशी उर्फ नानु (23), निवासी तिरुपति गोल्ड कॉलोनी, उंडासा रोड, उज्जैनइसके अलावा दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी विधि अनुसार निरुद्ध किया गया है।MP की सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें SJ NEWS के साथ।