Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

कल्हार–बरेठ–गंजबासौदा रेलखंड हुआ हाई-टेक, ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली चालू ऑप्टिकल फाइबर आधारित आधुनिक सिग्नलिंग से सशक्त हुआ भोपाल मंडल का महत्वपूर्ण रेलखंड

By Mohan Sharma
June 9, 2026 2 Min Read
0

भोपाल। रेल संरक्षा और परिचालन क्षमता को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने डीआरएम श्री पंकज त्यागी के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल के कल्हार–बरेठ–गंजबासौदा रेलखंड पर आधुनिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली का 09 जून 2026 को सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया है। लगभग 19.57 किलोमीटर लंबे इस खंड में अत्याधुनिक ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित की गई है। इस प्रणाली के माध्यम से ब्लॉक सेक्शन में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित, तेज और कुशलतापूर्वक किया जा सकेगा। संपूर्ण व्यवस्था का नियंत्रण सीमेंस इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली द्वारा किया जाता है तथा इसकी निगरानी स्टेशन मास्टर कक्ष में स्थापित वीडियो डिस्प्ले यूनिट के माध्यम से की जाती है।परियोजना के अंतर्गत कल्हार–बरेठ तथा बरेठ–गंजबासौदा खंडों में आधुनिक रिले हटों का निर्माण किया गया है। संचार व्यवस्था को विश्वसनीय बनाने के लिए 24 फाइबर ऑप्टिक केबल की रिंग संरचना तथा 48-कोर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा खंड में 45 ऑटो सिग्नल और 196 डेटा पॉइंट स्थापित किए गए हैं।

रिले हटों में डाटा लॉगर, निर्बाध विद्युत आपूर्ति प्रणाली, स्वचालित अग्नि पहचान एवं अलार्म प्रणाली तथा 25 केवीए क्षमता के ऑटोमैटिक ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। सभी व्यवस्थाएं आरडीएसओ के निर्धारित मानकों के अनुरूप विकसित की गई हैं।नई प्रणाली के लागू होने से ट्रेनों के बीच सुरक्षित अंतर बनाए रखने, रेल यातायात की क्षमता बढ़ाने तथा समयपालन में सुधार करने में सहायता मिलेगी। साथ ही आधुनिक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क भविष्य में कवच जैसी उन्नत सुरक्षा प्रणालियों एवं यात्री सूचना प्रणालियों के लिए उच्च गति डेटा संचार उपलब्ध कराएगा। इससे तांबे की केबलों और पारंपरिक रिले आधारित प्रणालियों पर निर्भरता कम होगी तथा रखरखाव लागत में भी कमी आएगी।इस दौरान मुख्यालय से मुख्य संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर श्री महिपाल सिंह, भोपाल मंडल से उप मुख्य संकेत एवं संचार इंजीनियर श्री विवेक अग्रवाल, मंडल संकेत एवं दूर संचार इंजीनियर श्री उत्कर्ष अग्रवाल एवं कार्य संपादित करने वाली एजेंसी के मुख्य कार्य निदेशक श्री प्रीतु पाठक एवं अन्य रेल्वे अधिकारी उपस्थित रहे।यह कार्य भोपाल मंडल के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग तथा पैराम-सीमेंस कंसोर्टियम के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इस परियोजना के शुरू होने से भोपाल मंडल में रेल संचालन की सुरक्षा, विश्वसनीयता और दक्षता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी तथा भविष्य की बढ़ती यातायात आवश्यकताओं के लिए मजबूत आधार तैयार होगा।जन सम्पर्क अधिकारीपश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सड़कों पर दिखेगा पुलिस का नया तेवर: गुना में ‘चीता’ बाइकों का मेकओवर, सायरन और फ्लैश लाइट से लैस होकर भरेंगी फर्राटा

Next

शिवपुरी -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा IAS ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER