शिवपुरी -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा IAS ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित ईवीएम वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया

कलेक्टर वर्मा ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्वाचन संबंधी प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।