Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

नवागत थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कसरावद पुलिस स्टाफ द्वारा बस स्टैंड पर नशे से है दूरी है जरूरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By Mohan Sharma
July 20, 2026 3 Min Read
0

।। रिपोर्टर नवीन रायली नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान के अंतर्गत बस स्टैंड कसरावद एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।ऑटो, बसों एवं शासकीय वाहनों पर नशामुक्ति संबंधी जागरूकता पोस्टर एवं बैनर चस्पा किए गए।वाहन चालकों, परिचालकों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।उपस्थित सभी वाहन चालकों, परिचालकों एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।आमजन से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया गया। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के नेतृत्व में चलाए जा रहे राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” के अंतर्गत आज दिनांक 19.07.2026 को कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी एस आई रामदास निगवाल एस आई रीना एक्का एएसआई शत्रुघ्न देशमुख प्रधान आरक्षक हितेश तटवारे भाव सिंह मोरे राजेंद्र चौहान आरक्षक अनिल मोरे आरक्षक रघुनाथ रावत सूचना संकलन के हरिओम कौशिक द्वारा बस स्टैंड कसरावद एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान बस स्टैंड कसरावद पर संचालित ऑटो, बसों एवं विभिन्न शासकीय वाहनों पर नशामुक्ति संबंधी जागरूकता पोस्टर एवं बैनर चस्पा किए गए। इस अवसर पर वाहन चालकों, परिचालकों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्हें बताया गया कि नशा व्यक्ति, परिवार एवं समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है तथा इससे दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित एवं समृद्ध जीवन का निर्माण किया जा सकता है।पुलिस टीम द्वारा उपस्थित नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। साथ ही यह संदेश भी दिया गया कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से ही नशामुक्त एवं जागरूक समाज का निर्माण संभव है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वाहन चालकों, परिचालकों एवं आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।अभियान के दौरान बस स्टैंड कसरावद पर उपस्थित ऑटो एवं बस चालक, परिचालक, यात्रीगण,आम नागरिक तथा थाना कसरावद के थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी, एसआई रामदास निगवाल एस आई रीना एक्का एएसआई शत्रुघ्न देशमुख प्रधान आरक्षक हितेश तटवारे भाव सिंह मोरे राजेंद्र चौहान आरक्षक अनिल मोरे रघुनाथ रावत सूचना संकलन के हरिओम कौशिक एवं पुलिस स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे एवं सभी ने नशामुक्ति अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

विनायक ज्ञानवर्धिनी संस्था द्वारा पुरस्कार वितरण

Next

कसरावद में विश्व आदिवासी दिवस 2026 की तैयारियां तेज: भव्य आयोजन के लिए दूसरी बैठक संपन्न

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER