Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

विनायक ज्ञानवर्धिनी संस्था द्वारा पुरस्कार वितरण

By Mohan Sharma
July 20, 2026 1 Min Read
0

।। रिपोर्टर नवीन रायली नगर की श्री विनायक ज्ञानवर्धनी संस्था द्वारा स्व श्री विनायकराव जोशी की स्मृति में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को पुरस्कार वितरण किया गया।कार्यकम के मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव, भाजपा नेता शरद सराफ, सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सराफ, बीएसी अजय कर्मा, पिंटू श्रीवास, संस्था के कमलेश जोशी, कुलदीप जोशी, महावीर सेन, शरद केशर ने प्रतियोगिता में विजेता आराध्य संजय जोशी, शिवंशी योगेन्द्र श्रीवास एवं दिव्याशी दीपक श्रीवास को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। संस्था के कुलदीप जोशी ने बताया कि वर्तमान में मोबाइल के कारण बच्चों में लेखन की आदत छूट सी गई है।

विद्यार्थियों का ध्यान मोबाइल से हटाने और उन्हें लेखन से जोड़ने के उद्देश्य से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। स्व विनायक जी जोशी की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को सात विषय दिए गए थे। प्रतियोगिता में गांधी जी, धर्म क्या है, भारतीय नागरिक के मौलिक अधिकार, भारतीय संविधान, आर्टिफिशियल इंटीलिजेस एवं साइबर, भविष्य को लेकर (आपका सपना एवं रुचि), एवं वित्तीय साक्षरता या भावनात्मक बुद्धि आदि विषयों पर निबंध लिखकर दिए गए। श्री जोशी ने कहा कि विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए हमारे द्वारा इस प्रतियोगिता को आगामी समय में निरंतर कराने का प्रयास किया जाएगा।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

महावीर स्वामी की जय घोष के साथ कसरावद में संतों का हुआ मंगल प्रवेश

Next

नवागत थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कसरावद पुलिस स्टाफ द्वारा बस स्टैंड पर नशे से है दूरी है जरूरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER