महावीर स्वामी की जय घोष के साथ कसरावद में संतों का हुआ मंगल प्रवेश

। रिपोर्टर नवीन रायली जैन श्वेतांबर श्रीसंघ कसरावद में आचार्य भगवंत पूज्य गुरुदेव उमेश मुनि जी महाराज साब के सुशिष्य पूज्य प्रवर्तक श्री जिनेंद्र मुनि जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती संत पूज्य श्री हेमंतमुनिजी म. सा., पूज्य श्री आदित्यमुनि जी म. सा., पूज्य श्री सुहास मुनिजी म. सा. एवं पूज्य श्री संजीवमुनीजी ठाना -4 का आज कसरावद में सुबह 7:30 बजे भगवान महावीर स्वामी और आचार्य भगवान के जय घोष के साथ मंगलमय चातुर्मास हेतु प्रवेश हुआ पूज्य श्री ने महावीर भवन में फरमाया के गुरु आज्ञा से कसरावद को चातुर्मास प्राप्त हुआ सभी श्रावक श्राविका चातुर्मास में ज्ञान ध्यान सीखने के साथ यथाशक्ति जप तप कर चातुर्मास में आत्म कल्याण करें आपका प्रवेश में संघ अध्यक्ष तिलोकचंद कवाड़ उपाध्यक्ष अमरचंद लूनिया कोषाध्यक्ष मनोज मांडोत बसंतीलाल लुणिया संजय रायली नगिन लूनिया निखिल लूनिया मनोज रायली हेमलता रायली साधना कवाड़ मोनिका मेहता प्रियंका लूनिया उर्मिला लूनिया किरण रायली आदि कई श्रावक श्राविका गण गुरुदेव की अगवानी में उपस्थित रहे श्री संघ अध्यक्ष ने सभी से चार माह आराधना में जुड़ने का आह्वान किया