Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

गुना-ग्वालियर हाईवे भदौरा पर भीषण सड़क हादसा: अर्टिका कार की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पति-पत्नी और मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत

By Mohan Sharma
July 19, 2026 2 Min Read
0

म्याना ,जिला मुख्यालय के समीप म्याना थाना क्षेत्र अंतर्गत भदौरा के पास रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला भीषण सड़क हादसा सामने आया है। ग्वालियर की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार अर्टिका कार ने गुना की तरफ से जा रहे बाइक सवार परिवार को इतनी बेरहमी से टक्कर मारी कि मोटरसाइकिल पर सवार पति, पत्नी और उनके मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों शवों को देखने वालों की रूह कांप उठी।आमने-सामने की भिड़ंत में खत्म हो गया पूरा परिवारप्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार पिपरौदा निवासी मनोज कुशवाह उम्र 30 वर्ष,अपनी पत्नी मालती कुशवाह उम्र 27 वर्ष एवं बेटा कार्तिक कुशवाह उम्र 8 वर्ष गुना की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान भदौरा के समीप सामने से (ग्वालियर की तरफ से) आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक कार की गति इतनी अधिक थी कि बाइक सवारों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में खत्म हो गया।जैसे ही दुर्घटना की खबर म्याना थाना को मिली थाना प्रभारी ब्रजमोहन भदौरिया सहित पुलिस प्रशासन तुरंत पहुंचा और मृतकों के शव को जिला अस्पताल भेजा गया, *म्याना पुलिस की गिरफ्त में कार चालक*राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर म्याना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाकारित अर्टिका कार के चालक को हिरासत में ले लिया है और उसे पकड़कर थाने ले आई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, तीनों मृतकों के शवों को म्याना पुलिस द्वारा एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।पुलिस उनके परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। म्याना थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद के वरिष्ठ पत्रकार नवीन रायली को भारतीय पत्रकार संघ का जिला सचिव बनाए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

Next

महावीर स्वामी की जय घोष के साथ कसरावद में संतों का हुआ मंगल प्रवेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER