कसरावद में विश्व आदिवासी दिवस 2026 की तैयारियां तेज: भव्य आयोजन के लिए दूसरी बैठक संपन्न

।। रिपोर्टर नवीन रायली विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) को भव्य रूप से मनाने हेतु रविवार को कृषि उपज मंडी कसरावद में ‘सर्व आदिवासी समाज’ जयस की दूसरी बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। जिसमें 9 अगस्त को विशाल रैली, पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और एकता प्रदर्शन के साथ दिवस मनाया जाएगा।बेहतर प्रबंधन हेतु मंच, भोजन, प्रचार, सुरक्षा एवं अनुशासन समेत विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे गए। प्रत्येक गांव में जनसंपर्क कर समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया उक्त जानकारी आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार मोहरे ने दी