“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के चतुर्थ दिवस पर जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

।*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर – मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत चतुर्थ दिवस जिला आलीराजपुर में विभिन्न थाना क्षेत्रों एवं शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना है।अभियान के तहत प्रातः 07:00 बजे जिला साइबर सेल द्वारा “

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर आमजन को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया।इसी क्रम में थाना कठ्ठीवाड़ा द्वारा स्कूली विद्यार्थियों की जागरूकता रैली निकालकर नशे के दुष्परिणामों एवं उससे होने वाली सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों की जानकारी दी गई। थाना सोरवा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।थाना आजाद नगर द्वारा पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराया गया, जबकि थाना उदयगढ़ द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।थाना नानपुर द्वारा हाट-बाजार क्षेत्र में युवक-युवतियों के मध्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नशे के विरुद्ध जनसंदेश प्रसारित किया गया। वहीं थाना आम्बुआ द्वारा माँ पार्वती स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उसके सामाजिक परिणामों के बारे में जानकारी दी गई।

थाना बखतगढ़ द्वारा हाई स्कूल मथवाड़ में विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवनशैली अपनाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रेरित किया गया।विशेष रूप से सायबर सेल एवं थाना सोण्डवा द्वारा उमराली हाट-बाजार में भव्य नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों एवं उससे बचाव के उपायों के संबंध में प्रभावी संदेश प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा जागरूकता वाहन के माध्यम से क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।कार्यक्रमों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नागरिकों एवं विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्त वातावरण निर्माण हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी विभिन्न ग्रामों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जाती रहेंगी।संदेश :”नशे से दूरी है ज़रूरी — स्वस्थ युवा, सशक्त समाज और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला।”
