Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Badvani

खाद संकट, मूंग की एमएसपी खरीदी और सूखा राहत की मांग को लेकर किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

By Mohan Sharma
July 18, 2026 2 Min Read
0

खेतिया पानसेमल से राजु गायकवाड़ की रिपोर्ट/ ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी, खेतिया ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सुश्री प्रज्ञा पाटीदार को सौंपा। ज्ञापन में ई-टोकन व्यवस्था में सुधार, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, मूंग की फसल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी शुरू करने तथा अल्प वर्षा से प्रभावित किसानों को राहत देने की मांग की गई।ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पाटिल ने बताया कि ई-टोकन व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है, जिससे किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। किसान घंटों कतारों में खड़े रहने के बावजूद बिना खाद लिए लौटने को मजबूर हैं। वहीं मूंग की एमएसपी पर खरीदी शुरू नहीं होने से किसानों को अपनी उपज कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अल्प वर्षा के कारण क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बन गए हैं, जिससे खेतों में बोया गया बीज खराब हो रहा है और फसलें नष्ट होने की स्थिति में हैं।वहीं मोंटा खेड़कर ने बताया कि किसान लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो किसान कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।ज्ञापन में ई-टोकन व्यवस्था में तत्काल सुधार, पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने, मूंग की एमएसपी पर तत्काल खरीदी प्रारंभ करने, सूखा प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने, खराब हुए बीज एवं फसलों का आकलन कर आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा किसानों के फसल ऋण एवं ब्याज में राहत देने की मांग की गई।ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पाटिल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सोनीस, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पटेल, राजेंद्र टाटिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव मराठे सहित ब्लॉक किसान प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

महाविद्यालय एन सी सी इकाई डी कम्पनी गुना मे हुई सत्र 2026-27 के लिए नई भर्ती

Next

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के चतुर्थ दिवस पर जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER