Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

माॅं इच्छादेवी विद्यालय में हुआ योग शिविर का आयोजनमध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढवाल के मार्गदर्शन में माँ इच्छादेवी विद्यालय, इच्छापुर, में योग शिविर का आयोजन किया गया।

By Mohan Sharma
July 18, 2026 1 Min Read
0

माॅं इच्छादेवी विद्यालय में हुआ योग शिविर का आयोजनमध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढवाल के मार्गदर्शन में माँ इच्छादेवी विद्यालय, इच्छापुर, में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सामूहिक योग अभ्यास से किया गया।कार्यक्रम में डॉ. प्रणिता नामदेव ने विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। साथ ही बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन अपनाने के लिए प्रेरित किया।इसके पश्चात योग प्रशिक्षक श्री मोहन पवार एवं योग सहायक श्री दीपक उदलकर द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास में भाग लिया तथा सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया।शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें निरोग जीवन के लिए प्रेरित करना था। शिविर में विद्यालय प्रभारी श्री स्वप्निल जी महाजन और सभी शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

19 जुलाई को मनावर में निकलेगी श्री जगन्नाथजी की द्वितीय रथयात्रा नगर होगा भक्तिमय वातावरण से सराबोर

Next

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन प्रांतीय निकाय ने शिवदत्त मौर्य खंडवा को जिला शाखा खंडवा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER