Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

19 जुलाई को मनावर में निकलेगी श्री जगन्नाथजी की द्वितीय रथयात्रा नगर होगा भक्तिमय वातावरण से सराबोर

By Mohan Sharma
July 18, 2026 2 Min Read
0

शकील खान मनावर से 9755 49 8 752मनावर। धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के महापर्व भगवान श्री जगन्नाथ की द्वितीय भव्य रथयात्रा का आयोजन 19 जुलाई रविवार को मनावर नगर में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ किया जाएगा। हरे कृष्णा टीम एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक रथयात्रा को लेकर नगरभर में उत्साह का वातावरण है। आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है तथा घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता का आग्रह किया जा रहा है।रथयात्रा का भव्य शुभारंभरथयात्रा का शुभारंभ दोपहर 3:30 बजे श्री बंकनाथ अटल दरबार मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं मंगल आरती के साथ होगा। इसके पश्चात भगवान श्री जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा सुसज्जित एवं आकर्षक रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। भक्तों को भगवान के दिव्य दर्शन के साथ रथ की रस्सी खींचने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिसे सनातन परंपरा में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।

रथयात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिरस में डूबा नजर आएगा। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन, पुष्पवर्षा एवं जय श्री जगन्नाथ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। आयोजन समिति ने यात्रा को अधिक अनुशासित एवं आकर्षक बनाने के लिए ड्रेस कोड भी निर्धारित किया है।इन प्रमुख मार्गों से निकलेगी रथयात्रा रथयात्रा श्री बंकनाथ अटल दरबार मंदिर से प्रारंभ होकर दुर्गा माता मंदिर (नाला प्रांगण), क्रांति चौराहा, सनन चौराहा, अंबेडकर चौराहा, मेला मैदान, शंकर मंदिर (ग्रीड रोड), गांधी चौराहा, सदर बाजार मेन रोड, क्रांति चौपाटी, मालवी चौपाटी, गणेश चौपाटी, नरसिंह मंदिर एवं दनादन चौपाटी होते हुए पुनः श्री बंकनाथ अटल दरबार मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान की महा आरती के साथ रथयात्रा का समापन होगा तथा श्रद्धालुओं को महा प्रसादी का वितरण किया जाएगा।नगरवासियों से भव्य स्वागत की अपील आयोजन समिति ने नगर के सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारी, युवा एवं राजनीतिक संगठनों सहित क्षेत्रवासियों से रथयात्रा

का भव्य स्वागत करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से यह आयोजन ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बनेगा।समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित समय पर पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन करने, रथयात्रा में सहभागी बनने तथा धर्म और संस्कृति के इस महापर्व को सफल बनाने की अपील की है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

दो दिवसीय वृक्षारोपण का कार्यक्रम बौद्ध समाज बहुउद्देसिय विकास ट्रस्ट द्वारा किया गया

Next

माॅं इच्छादेवी विद्यालय में हुआ योग शिविर का आयोजनमध्य प्रदेश शासन आयुष विभाग के अंतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढवाल के मार्गदर्शन में माँ इच्छादेवी विद्यालय, इच्छापुर, में योग शिविर का आयोजन किया गया।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER