प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन प्रांतीय निकाय ने शिवदत्त मौर्य खंडवा को जिला शाखा खंडवा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन प्रांतीय निकाय ने शिवदत्त मौर्य खंडवा को जिला शाखा खंडवा का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रांतीय निकाय ने यह निर्णय जिले मे पेंशनर्स एसोसिएशन को सुचारू रूप से संचालित करने एवं पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान कर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया है तथा उन्हें जिला कार्यकारिणी, तहसील, ब्लाक शाखाओं के गठन के लिए भी अधिकृत किया है। श्री मौर्य की इस नियुक्ति पर अता उल्ला खान उप प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन बुरहानपुर ने इस नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर वरिष्ठ नेतृत्व एवं प्रांतीय अध्यक्ष श्री श्याम जोशी जी प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन भोपाल का आभार माना।