Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

जेआयटी बोरावां में जियो थिंग्स के सहयोग से तैयार हुईदेश की प्रथम आईओटी इनोवेशन लैब

By Mohan Sharma
July 16, 2026 4 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली इण्डस्टी एक्सपर्ट एवं रिसोर्स पर्सन ने तीन दिवसीय कार्यशाला मेंविद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से कराया अवगतजवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां के इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन विभाग में रिलायंस जियो थिंग्स के सहयोग से तैयार की गई अत्याधुनिक जियो आईओटी इनोवेशन लैब का शुभारंभ 14 जुलाई को किया । उल्लेखनीय है कि यह रिलायंस जियो थिंग्स के सहयोग से तैयार देश की प्रथम आईओटी इनोवेशन लैब है ।

जिसका लाभ संस्थान के विद्यार्थियों को प्राप्त होगा । इसे साथ ही इण्डस्टी एक्सपर्ट एवं कंपनी रिसोर्स पर्सन ने 14 से 16 जुलाई तक तीन दिवसीय ‘‘आईओटी बेस्ड सॉल्यूशन फॉर प्रोडक्ट डिजाईन एण्ड डेवलपमेंट कार्यशाला’’ का भी आयोजन किया गया ।मंगलवार 14 जुलाई को रिलायंस जियोथिंग्स के नितिन कुमार सतनकर (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट), जनार्दन एन. एल. (एम्बेडेड सिस्टम्स फर्मवेयर लीड), मदन परमशिवन (आईओटी डिवाइसेस इंजीनियरिंग लीड), वेस्ली खंडावल्ली (असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट एवं हेड ऑफ आर्किटेक्चर) तथा शुभदीप डे (लीड डेटा साइंटिस्ट एवं लीड मशीन लर्निंग) की उपस्थिति में फीता काटकर लैब का शुभारंभ किया गया। इस लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को अत्याधुनिक आईओटी तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग आधारित परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।तीन दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन जनार्दन एन. एल. ने विद्यार्थियों को आईओटी हार्डवेयर, एम्बेडेड सिस्टम्स की मूलभूत जानकारी, जेवीटी डिवाइस, सेंसर, गेटवे एवं सिस्टम ब्रिंग-अप का प्रशिक्षण दिया।

इसके बाद श्री मदन परमशिवन ने कनेक्टिविटी एवं कम्युनिकेशन प्रोटोकॉल, डिवाइस रजिस्ट्रेशन, टेलीमेट्री इनजेशन तथा आईओटी आधारित समाधान विकसित करने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी।दूसरे दिन वेस्ली खंडावल्ली ने क्लाउड आधारित आईओटी प्लेटफॉर्म, डैशबोर्ड एवं फुल-स्टैक प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट पर सत्र लिया, जबकि शुभदीप डे ने विद्यार्थियों को डेटा एनालिटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस/मशीन लर्निंग के व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराया। कार्यशाला के अंतिम दिन गुरूवार 16 जुलाई को नितिन कुमार सतनकर ने एंड-टू-एंड सिस्टम इंटीग्रेशन, कंट्रोल एवं ऑटोमेशन विषय पर मास्टरक्लास आयोजित की। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग में आईओटी तकनीकों के उपयोग और भविष्य की संभावनाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यशाला के अंतिम दिवस प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिलायंस जियोथिंग्स एवं जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।संथा के डीन रिसर्च और इवैंट कोआर्डिनेटर डॉ. संतोष पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को उद्योग विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष रूप से सीखने और कार्य करने का अवसर मिला।

विशेषज्ञों ने आईओटी हार्डवेयर, एम्बेडेड सिस्टम, क्लाउड प्लेटफॉर्म, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेंसर इंटीग्रेशन, डिवाइस कनेक्टिविटी, डेटा मॉनिटरिंग, कंट्रोल एवं ऑटोमेशन तथा एंड-टू-एंड आईओटी समाधान विकसित करने की प्रक्रिया को स्वयं अनुभव किया। इससे उनके तकनीकी कौशल, प्रोडक्ट डेवलपमेंट क्षमता, समस्या समाधान की समझ तथा उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने का आत्मविश्वास बढ़ा। उद्योग और शिक्षण संस्थान के इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उनकी रोजगार क्षमता, नवाचार तथा स्टार्टअप एवं अनुसंधान के प्रति रुचि को बढ़ावा मिलता है। कार्यशाला के सह संयोजक डॉ. संजय चौहान और प्रो. गणेश मुकाती एवं कार्यशाला टेक्नीकल हेड प्रो. रूपेश यादव के अनुसार संस्थान का उद्देश्य भविष्य में भी ऐसे उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को इंडस्ट्री 4.0 और डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए तैयार करना है।

प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय एवं डीन डॉ. सुनील सुगंधी ने कहा कि आईओटी इनोवेशन लैब और इस प्रकार की उद्योग-सहभागिता आधारित कार्यशालाएं विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को सुदृढ़ करने तथा उन्हें उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।आईओटी इनोवेशन लैब की स्थापना से जेआयटी के विद्यार्थियों को कॅरियर की नवीन संभावनाएॅ – अरूण यादवपूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने प्रेषित अपने संदेश में विद्यार्थियों को कहा कि रिलायंस जियोथिंग्स के सहयोग से जेआयटी बोरावां में देश की प्रथम आईओटी इनोवेशन लैब तैयार की गई है । यह हमारे लिए गौरव की बात है । यह लैब जेआयटी के इंजीनयर्स को नवीन टेक्नालॉजी से रूबरू करवाएगी एवं निश्चित रूप से उनके कॅरियर में उन्नति के नवीन मार्गों का सृजन करेगी । श्री यादव ने इसके लिए रिलायंस जियोथिंग्स प्रा.लि. का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी जियो थिंग्स के सभी रिसोर्स पर्सन द्वारा नवीन एआई टेक्नलॉजी का मार्गदर्शन हमारे विद्यार्थियों को मिलता रहेगा ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के दूसरे दिन टीआई राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में एएसआई शत्रुघ्न देशमुख द्वारा महर्षि सांदीपनी विद्यालय, कसरावद में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

Next

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के दूसरे दिन विद्यालय गूंजा नशामुक्ति का संकल्प पुलिस अधीक्षक सहित सभी बरिष्ठ अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियो ने विद्यार्थियों को दिया नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन का संदेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER