“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के दूसरे दिन विद्यालय गूंजा नशामुक्ति का संकल्प पुलिस अधीक्षक सहित सभी बरिष्ठ अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियो ने विद्यार्थियों को दिया नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन का संदेश

* म्याना में आज नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज निर्माण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक प्रदेशभर में संचालित किए जा रहे राज्यव्यापी विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के अंतर्गत गुना पुलिस द्वारा आज अभियान के दूसरे दिन जिले के म्याना में दिव्यांश पब्लिक हायर सेकेंड्री स्कूल में विद्यालयों जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया । गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के द्वारा अभियान को जारी रखते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने एवं नशामुक्ति का संकल्प दिलाया जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखते हुए उन्हें शिक्षा, अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करना है ।अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल स्वयं भी म्याना के दिव्यांश पब्लिक स्कूल पहुंची और जहां आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई, जिसमें कहा कि युवा वर्ग राष्ट्र का भविष्य है

। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, नवाचार एवं सकारात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएंगे तो एक स्वस्थ, सुरक्षित, अपराधमुक्त एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव होगा । साथ ही उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया । इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लघु नाटिका के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रचारित किया गया । गुना पुलिस का यह अभियान केवल कानून प्रवर्तन तक सीमित न रहकर सामाजिक जागरूकता का व्यापक जनआंदोलन बन रहा है, जिसमें शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है । अभियान के माध्यम से गुना पुलिस नशामुक्त, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास कर रही है ।इस मौके पर पुलिस प्रशासन,स्कूली बच्चे,स्टाफ,गणमान्य नागरिक,एवं पत्रकार मौजूद रहे म्याना से मोहन शर्मा की खबर