Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ अभियान के दूसरे दिन टीआई राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में एएसआई शत्रुघ्न देशमुख द्वारा महर्षि सांदीपनी विद्यालय, कसरावद में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

By Mohan Sharma
July 16, 2026 2 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली · विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ दिलाई गई।नशे के दुष्प्रभावों, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने हेतु प्रेरित किया गया।पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण) जोन श्री अनुराग, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के मार्गदर्शन में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज थाना कसरावद द्वारा थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में एएसआई शत्रुघ्न देशमुख एवं प्रधान आरक्षक राजेंद्र चौहान द्वारा महर्षि सांदीपनी विद्यालय, कसरावद में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान थाना कसरावद के एएसआई शत्रुघ्न देशमुख द्वारा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण को नशे के विभिन्न रूपों, उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार एवं भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती है तथा इससे अपराध एवं सामाजिक अव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही विद्यार्थियों को अपने आसपास नशे के प्रति जागरूकता फैलाने एवं अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकगणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए संकल्प कराया गया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु अनुशासित जीवनशैली अपनाने, खेलकूद, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम में महर्षि सांदीपनी विद्यालय, कसरावद के प्राचार्य, शिक्षकगण, थाना कसरावद के एएसआई शत्रुघ्न देशमुख एवं प्रधान आरक्षक राजेंद्र चौहान एवं पुलिस स्टाफ एवं विद्यालय के बड़ी संख्या में 400-500 छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नशे से दूरी है ज़रूरी”अभियान के तहत बस स्टैंड मनावर पर आमजन को किया गया जागरूकपुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित

Next

जेआयटी बोरावां में जियो थिंग्स के सहयोग से तैयार हुईदेश की प्रथम आईओटी इनोवेशन लैब

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER