Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न मुख्य बिन्दुओं पर हुई चर्चा, आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

By Mohan Sharma
July 16, 2026 2 Min Read
0

बुरहानपुर/15 जुलाई, 2026/- सातपायरी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने बच्चों के व्यक्तित्व विकास, रोचक तरीके से सीखाने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों को प्रायोगिक अध्ययन भी कराया जाये। उन्होंने परीक्षा परिणाम के प्रतिशत बढ़ाने एवं विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ बोलने हेतु प्रेरित करने की बात भी कही। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अधोसंरचना, छात्र-छात्राओं की प्रगति एवं विभिन्न आवश्यकताओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय में खेल मैदान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए खेल मैदान में लगे बिजली के खंभों को हटाने के लिए संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु भी निर्देशित किया। वहीं विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग को विद्यालय के लिए एक चिकित्सक सुनिश्चित करने के लिये कहा गया। यह चिकित्सक प्रतिदिन दो घंटे विद्यालय में अपनी सेवाएँ प्रदान करेगा, जिससे विद्यार्थियों को नियमित स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार उपलब्ध हो सके। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय में ओवरहेड वॉटर टैंक की स्थापना हेतु जनजातीय कार्य विभाग, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने तथा विद्यालय के शेष मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास के सुदृढ़ीकरण हेतु अतिरिक्त कंप्यूटर उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान विद्यालयीन शिक्षकों ने उपस्थितजनों को अपने-अपने शिक्षण अनुभव साक्षा किए तथा उत्कृष्ट शिक्षक के आवश्यक गुणों पर भी चर्चा की। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, विद्यालय प्राचार्य श्री रत्नेश कुमार जायसवाल, संबंधित अधिकारीगण, शिक्षणकगण सहित अन्य उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा प्रारंभ

Next

सातपायरी में विकसित हो रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षणऔद्योगिकीकरण को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER