Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

सातपायरी में विकसित हो रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षणऔद्योगिकीकरण को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

By Mohan Sharma
July 16, 2026 1 Min Read
0

बुरहानपुर, 15 जुलाई 2026/- कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने बुधवार को नेपानगर अनुभाग के सातपायरी में एमएसएमई विभाग द्वारा विकसित किए जा रहे नवीन औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी लेकर कार्यों को गुणवत्ता एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 26.48 हेक्टेयर में विकसित किए जा रहे इस औद्योगिक क्षेत्र में कुल 135 औद्योगिक भूखंड उपलब्ध होंगे। परियोजना के पूर्ण होने से जिले में औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।परियोजना के अंतर्गत सड़क, नाली, विद्युत एवं जलापूर्ति सहित आवश्यक अधोसंरचनात्मक सुविधाओं के विकास के लिए शासन द्वारा 30.60 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रथम चरण के विकास कार्यों के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है जो कि प्रगति पर है। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, एसडीएम नेपानगर श्री सृजन श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी की बैठक संपन्न मुख्य बिन्दुओं पर हुई चर्चा, आवश्यक कार्यवाही हेतु अधिकारियों को दिये निर्देश

Next

लोकेशन कसरावद की कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में नशे से दूरी, है जरूरी 2,0 अभियान का कसरावद पुलिस ने किया शुभारंभ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER