सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा प्रारंभ

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर की सांदीपनि विद्यालय मे आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को शासन के निर्देशानुसार विद्यालय के प्रार्थना सभा में प्रातः सरस्वती माता के छायाचित्र पर प्राचार्य महोदय के द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान संगीत शिक्षिका श्रीमती अनीता हंकारे के निर्देशन में बालिकाओं के द्वारा गुरुजनोंको नमन स्वरूप गीत का श्रवण किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य महोदय के द्वारा गुरु पूर्णिमा पखवाड़े के प्रत्येक दिन के कार्यक्रम को विद्यार्थियों से अवगत कराया गया। इस दौरान विद्यालय के समस्त विद्यार्थी शिक्षक गण उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के प्रथम दिवस की पूर्ण तैयारी श्रीमती शारदा शोवले, श्रीमती अर्चना बखाल, श्रीमती संगीता सांवले, श्रीमती सावि फरकले एवं श्री रमेश फायके जी के द्वारा किया गया।