मन्सूरी समाज के मध्यप्रदेश अध्यक्ष सलीम कबाड़ी ने हाजियों का किया स्वागत उज्जैन।

इरफान अंसारी| उज्जैन मन्सूरी समाज के मध्यप्रदेश अध्यक्ष सलीम कबाड़ी ने पवित्र हज यात्रा पूरी कर लौटे हाजियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने हाजियों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया तथा हज यात्रा की मुबारकबाद दी।सलीम कबाड़ी ने कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो भाईचारे, इंसानियत, त्याग और अमन का संदेश देता है। उन्होंने सभी हाजियों से प्रदेश और देश में सुख-शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ करने की अपील की।स्वागत समारोह में समाज के अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने हाजियों का अभिनंदन करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।